17.6 C
New York
Saturday, January 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Crime योगी के शपथ ग्रहण से पहले लखनऊ में एनकाउंटर, पुलिस ने 1...

योगी के शपथ ग्रहण से पहले लखनऊ में एनकाउंटर, पुलिस ने 1 लाख का इनामी बदमाश का किया खात्मा

2

सीएम योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण से पहले लखनऊ में नामी बदमाश को ढेर कर दिया गया है। हसनगंज इलाके में राहुल सिंह नाम के बदमाश को पुलिस ने ढेर कर दिया है। उस पर एक ज्वैलरी दुकान में लूट और हत्या करने का आरोप था।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण से चंद घंटे पहले राजधानी में यहां पुलिस और बदमाश के बीच एनकाउंटर हुआ है। पुलिस के साथ मुठभेड़ में इनामी बदमाश राहुल सिंह ढेर हो गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह मुठभेड़ हसनगंज इलाके में सुबह करीब 4 बजे हुई। एक लाख रुपये के इनामी बदमाश राहुल सिंह अलीगंज ज्वैलर्स की दुकान में दिनदहाड़े हुई लूट कांड का मुख्य आरोपी था। लूट के दौरान उसने कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

 

आज सुबह लखनऊ में पुलिस ने उसे घेरा तो वह गोलीबारी करने लगा। दोनों ओर से गोलीबारी में राहुल सिंह घायल हो गया। उसे ट्रामा सेंटर में एडमिट कराया गया है। जहां उसकी मौत हो गई। राहुल के पास से ज्वेलरी शोरूम से लूट के जेवरात भी बरामद हुए हैं। इसके साथ ही पुलिस को उसके पास से पिस्टल और कई जिंदा कारतूस मिले हैं। फिलहाल राहुल सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।