17.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news भारतीय महिला क्रिकेटरों को ‘द हंड्रेड’ में शामिल करने पर बीसीसीआई से...

भारतीय महिला क्रिकेटरों को ‘द हंड्रेड’ में शामिल करने पर बीसीसीआई से बात करेगा ईसीबी

6

ईसीबी अगर जुलाई में होने वाले पहले 100 गेंद वाले ‘ द हंड्रेड’ टूर्नामेंट में भाग लेने के लिये बीसीसीआई को मना लेता है तो भारतीय महिला टीम की कुछ क्रिकेटर इसमें नजर आ सकती हैं ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड इस संबंध में बीसीसीआई से बातचीत कर रहा है ।भारत की हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना पहले इंग्लैंड के टी20 किया सुपर लीग में खेल चुकी हैं । बीसीसीआई ने दिसंबर में ईसीबी अधिकारियों से मुलाकात के दौरान अपनी

महिला क्रिकेटरों को इसमें भाग लेने की अनुमति देने की इच्छा जताई थी लेकिन कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया था । बैठक में बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह और कोषाध्यक्ष अरूण धूमल ने भाग लिया था । भारत के पुरूष क्रिकेटर इसमें भाग नहीं लेंगे क्योंकि इससे आईपीएल को नुकसान होगा और द्विपक्षीय श्रृंखलाओं में खिलाड़ियों की भागीदारी को लेकर भी जोखिम रहेगा ।