17.6 C
New York
Friday, January 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news उत्तराखंड में मौसम शुष्क, तापमान में गिरावट ,ठंडी हवाओं बनी रहेंगी

उत्तराखंड में मौसम शुष्क, तापमान में गिरावट ,ठंडी हवाओं बनी रहेंगी

2

उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। हालांकि, पहाड़ों से चल रही सर्द हवाओं ने अचानक ठंड बढ़ा दी है। पहाड़ से लेकर मैदान तक ठिठुरन बढ़ गई है। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं कोहरा भी परेशानी बढ़ा रहा है। ज्यादातर क्षेत्रों में एक दिन के भीतर तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को भी मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रहने का अनुमान है। प्रदेश में चंद रोज पहले हुई वर्षा-बर्फबारी के बाद से ही सर्द हवाएं चलने का क्रम बना हुआ है। रविवार को दिनभर पहाड़ों से मैदान की ओर बर्फीली हवाएं चली और कंपकंपी महसूस की गई। चटख धूप खिलने के बावजूद मौसम सर्द रहा।

देहरादून में शनिवार की तुलना में अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस कम रिकार्ड किया गया। पर्वतीय क्षेत्रों में भी तापमान में गिरावट आई है। कहीं-कहीं पाला भी परेशानी बढ़ा रहा है। जबकि, ऊधमसिंह नगर समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में सुबह उथला कोहरा छाया रहने से यातायात प्रभावित हो रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिलेगी। सर्द हवाएं चलने का क्रम बना रहेगा। ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले के मैदानी क्षेत्रों में उथला कोहरा छा सकता है। तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

इस प्रकार रहेगा आज का तापमान :
देहरादून:-अधिकतम 21.8, न्यूनतम 9.0 ऊधमसिंह नगर:-अधिकतम 23.7,न्यूनतम
10.3
मुक्तेश्वर:-अधिकतम 12.6, न्यूनतम 1.3 , टिहरी:-अधिकतम 11.0, न्यूनतम 2.2