17.6 C
New York
Friday, January 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news धनतेरस 2018 : जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और किन चीजों से...

धनतेरस 2018 : जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और किन चीजों से घर में भर जाएगा पैसा

4

: कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धन की देवी के उत्सव का प्रारंभ होने के कारण इस दिन को धनतेरस के नाम से जाना जाता है। धनतेरस को धन त्रयोदशी व धन्वन्तरी त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन घर में कुछ भी नया सामान लाना शुभ माना जाता है।

धनतेरस के दिन भी घरों में नए सामान लाने का शुभ मुहूर्त है, जो इस बार सिर्फ 1 घंटे 57 मिनट के लिए रहेगा। धनरतेस के दिन क्षीर सागर के मंथन के दौरान माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर प्रकट हुए थे। इसीलिए इस दिन धन की लक्ष्मी और कुबेर देवता की खास पूजा की जाती है।

ऐसी 5 चीजें हैं जिन्हें धनतेरस के दिन घर के लिए खरीदने पर पूरे साल सौभाग्य बना रहता है।

झाड़ू-

धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना बहुत शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि झाडू खरीदने से घर से जुड़ा आर्थिक संकट दूर होता है। इस दिन झाड़ू खरीदकर लाने से दरिद्रता और नकारत्मक ऊर्जा दूर होती है।

व्यापार से जुड़ी चीजें

धनतेरस के दिन आप अपने काम से जुड़ी कोई भी चीज खरीद सकते हैं जैसे- पेन, ब्रश और कॉपी-किताब खरीद सकते हैं। धनतेरस के दिन खरीदे गए इस सामान की पूजा करने से लाभ मिलता है।

बर्तन-

धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने की भी मान्यता है। अगर आप इस बात से परेशान हैं कि किस धातु के बर्तन खरीदें तो आप पीतल के बर्तन खरीद सकते हैं। बर्तन खरीदकर इसे अपने घर की पूर्व दिशा में रखें।

गोमती चक्र

धनतेरस के दिन 11 गोमती चक्र खरीदकर उसे पीले कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या अलमारी की लॉकर में रख दें। ऐसा करने से घर में संपन्नता बनी रहती है।

इलेक्ट्रॉनिक सामान

धनतेरस के दिन इलेक्ट्रॉनिक चीजें जैसे फ्रिज, ओवन, मोबाइल फोन, लैपटॉप इत्यादि भी खरीदना शुभ होता है। इन चीजों को आप अपने घर के उत्तर-पूर्व दिशा में रख सकते हैं।

धनतेरस की पूजा और सामान खरीदने का शुभ मुहूर्त

धनतेरस पूजा मुहूर्त : 05 नवंबर 2018 को शाम 06 बजकर 20 मिनट से रात 08 बजकर 17 मिनट तक।

कुल अवधि : 01  घंटे  57 मिनट

यदि आप भी मीडिया क्षेत्र से जुड़ना चाहते है तो, जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-