17.6 C
New York
Saturday, October 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news दिल्ली हिंसा: जामिया समिति ने भाजपा नेता कपिल मिश्रा की तत्काल गिरफ्तारी...

दिल्ली हिंसा: जामिया समिति ने भाजपा नेता कपिल मिश्रा की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की

6

जामिया समन्वय समिति ने सोमवार को पुलिस को मांगों का एक ज्ञापन सौंपकर कहा कि पूर्वोत्तर दिल्ली में कथित तौर पर हिंसा भड़काने के लिए भाजपा नेता कपिल मिश्रा को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। समिति ने जय सिंह रोड पर नए पुलिस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था, लेकिन संयुक्त पुलिस आयुक्त (दक्षिणी रेंज) और प्रदर्शनकारियों की मुलाकात के बाद उन्हें निजामुद्दीन ले जाया गया। ज्ञापन में कहा गया है

कि दिल्ली भाजपा नेता कपिल मिश्रा को उनके भाषणों और ट्वीट के माध्यम से पूर्वोत्तर दिल्ली में हिंसा भड़काने के लिए एफआईआर दर्ज कर तत्काल गिरफ्तार किया जाये। उन्होंने उन 20 स्थानों के लिए सुरक्षा की भी मांग की जहां संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। इन स्थानों में शाहीन बाग, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, मुस्तफाबाद, तुर्कमान गेट, खुरेजी, जामा मस्जिद, जाफराबाद मेट्रो स्टेशन शामिल हैं।