17.6 C
New York
Thursday, September 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news दिल्ली हिंसा : भारत ने ईरान के राजदूत को तलब किया

दिल्ली हिंसा : भारत ने ईरान के राजदूत को तलब किया

5

भारत ने मंगलवार को ईरान के राजदूत अली चेगेनी को तलब किया और दिल्ली हिंसा के बारे में ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरीफ द्वारा की गई टिप्पणी पर कड़ा विरोध जताया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक ईरान के राजदूत को यह बताया गया कि जरीफ ने जिस मामले पर टिप्पणी की, वह पूरी तरह से भारत का आंतरिक मामला है।

जरीफ ने सोमवार को ट्वीट में कहा था, ‘‘ईरान भारतीय मुस्लिमों के खिलाफ संगठित हिंसा की घटनाओं की निंदा करता है।’’ सूत्रों ने कहा, ‘‘दिल्ली में ईरान के राजदूत को मंगलवार को तलब किया गया और जरीफ द्वारा भारत के आंतरिक मामले पर टिप्पणियां किए जाने पर कड़ा विरोध जताया गया।’’