17.6 C
New York
Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news दिल्ली हिंसा : भारत ने ईरान के राजदूत को किया  तलब

दिल्ली हिंसा : भारत ने ईरान के राजदूत को किया  तलब

5

भारत ने मंगलवार को ईरान के राजदूत अली चेगेनी को तलब किया और दिल्ली हिंसा के बारे में ईरान के विदेश मंत्री जवाद जाफरी द्वारा की गई टिप्पणी पर कड़ा विरोध जताया।आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक ईरान के राजदूत को यह बताया गया कि जाफरी ने जिस मामले पर टिप्पणी की, वह पूरी तरह से भारत का आतंरिक मामला है।

जाफरी ने सोमवार को ट्वीट में कहा था, ‘‘ईरान भारतीय मुस्लिमों के खिलाफ संगठित हिंसा की घटनाओं की निंदा करता है।’’सूत्रों ने कहा, ‘‘दिल्ली में ईरान के राजदूत को मंगलवार को तलब किया गया और जाफरी द्वारा भारत के आंतरिक मामले पर टिप्पणियां किए जाने पर कड़ा विरोध जताया गया।’’