17.6 C
New York
Wednesday, January 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news दिल्ली पुलिस के जवान से लूटपाट, विरोध करने पर मारी गोली…

दिल्ली पुलिस के जवान से लूटपाट, विरोध करने पर मारी गोली…

4

दिल्ली पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल अमरपाल ड्यूटी खत्म कर अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही वह यूपी के बागपत पहुंचे। बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। उसके बाद लूटपाट करने लगे। जिसका अमरपाल ने विरोध करने की कोशिश तो बदमाशों ने उसके सीने में गोली मार दी। उसके बाद उनका मोबाइल,पर्स और बैग लूटकर फरार हो गये।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने उन्हें पहले बागपत के अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश अभी भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक अमरपाल मूलरूप से यूपी के बागपत के रहने वाले हैं। वह दिल्ली में डिस्ट्रिक लाइन दरियागंज थाने में तैनात हैं। वह बुधवार शाम ड्यूट खत्म करने के बाद रात आठ बजे ट्रेन से बागपत पहुंचे। वहां से बाइक से अपने गांव के लिए निकल गये। रात करीब 11: 30 बजे जैसे ही वह मलकपुर से निकल छपरौली थाना क्षेत्र के सिनौली के पास पहुंचे। तभी बाइक सवार दो बदमाश आये और अमरपाल को रोक उनका मोबाइल,पर्स व बैग लूटने लगे। अमरपाल ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनके सीने में गोली मार दी।

वारदात को अंजाम देकर दोनों बदमाश फरार हो गए। जबकि घटना की सूचना किसी तरह पुलिस तक पहुंची। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर स्थानीय पुलिस टीम के साथ पहुंच गई। उसके बाद आलाधिकारी भी पहुंच गये। अमरपाल को गंभीर हालत में पहले बड़ौत के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एम्स में रेफर कर दिया गया।