17.6 C
New York
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news इस झील के किनारे दीपिका-रणवीर करेंगे शादी, सिंधी रिवाज से साल के...

इस झील के किनारे दीपिका-रणवीर करेंगे शादी, सिंधी रिवाज से साल के सबसे बड़े जश्न की तैयारी

5

 बॉलीवुड के चर्चित जोड़े दीपिका-रणवीर को लेकर सबसे ताजा खबर है कि दोनों सिंधी रीति रिवाज से शादी करेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका और रणवीर इस साल 10 नवंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि दोनों सितारे अपनी शादी के सवाल को लेकर अभी भी बहुत संभलकर जवाब दे रहे हैं। हाल ही में जब दीपिका से उनकी शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “आप लोगों को जल्द पता चल जाएगा।”

इस कपल ने अपनी ड्रीम वेडिंग के लिए लेक कोमो, लोम्बार्डी को चुना है। दीपिका और रणवीर ने इस जगह को यहां की प्राकृतिक सुंदरता के कारण चुना है। लेक कोमो इटली का तीसरा सबसे बड़ा लेक है, जो 146 स्क्वेयर किलोमीटर में फैला हुआ है। यह लेक करीब 1,300 फीट गहरा है, जो इसे यूरोप के सबसे गहरे लेक में से एक बनाता है। लेक कोमो इटली का एक फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन भी माना जाता है। यह रोमन काल से ही अमीर लोगों के बीच हॉलिडे डेस्टिनेशन के रूप में मशहूर रहा है। इसे दुनिया के सबसे खूबसूरत लेक में से एक कहा जाता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इटली में होने वाली शादी में परिवार के अलावा बेहद चुनिंदा दोस्त ही समारोह में शामिल होंगे। शादी के बाद पति-पत्नी के रूप में भारत वापस आने के बाद ये जोड़ा अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन करेगा। वैसे इस तरह की रिपोर्ट्स भी हैं कि दोनों के परिवार शादी की अंतिम तैयारियां कर रहे हैं। शादी के लिए खरीदारी की खबरें तो सामने आती ही रही हैं। हालांकि अभी तक दोनों ने इस बारे में आधिकारिक तौर पर खुलासे नहीं किए हैं।

बताते चलें कि पिछले कई सालों से दोनों सितारे रिलेशनशिप में हैं। दोनों के रिश्ते संजय लीला भंसाली की फिल्म “गोलियों की रासलीला रामलीला (2013) के बाद गहरे हुए थे। सार्वजनिक मौकों पर दोनों की कैमिस्ट्री देखने लायक होती है। दोनों एक-दूसरे की जमकर तारीफ़ भी करते हैं। इसी साल भंसाली की विवादित फिल्म “पद्मावत” में दोनों नजर आए थे। रणवीर फिलहाल रोहित शेट्टी की फिल्म “सिंबा” में व्यस्त हैं।

यदि आप मीडिया क्षेत्र से जुड़ना चाहते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-

यह भी देखें-