17.6 C
New York
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news कोरोना वायरस : अफगानिस्तान, फिलीपीन और मलेशिया से आने वाले यात्रियों के...

कोरोना वायरस : अफगानिस्तान, फिलीपीन और मलेशिया से आने वाले यात्रियों के प्रवेश पर तत्काल रोक

4

सरकार ने मंगलवार को अफगानिस्तान, फिलीपीन और मलेशिया से आने वाले यात्रियों के भारत में प्रवेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यह जानकारी अतिरिक्त यात्रा परामर्श में दी गई है। सरकार की ओर से 11 मार्च और 16 मार्च के क्रम में यह अतिरिक्त परामर्श जारी किया गया है। इसके मुताबिक, “अफगानिस्तान, फिलीपीन और मलेशिया से आने वाले यात्रियों के भारत में प्रवेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।”

परामर्श के मुताबिक, भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे के बाद इन देशों से कोई भी विमान भारत के लिए उड़ान नहीं भरेगा। विमानन कंपनियां प्रारंभिक स्थान से इसे लागू करेंगी यह निर्देश एक अस्थायी उपाय है जो 31 मार्च तक लागू रहेगा और बाद में इसकी समीक्षा की जाएगी। देश में कोरोना वायरस के मामलों में इजाफा होने के बीच सोमवार से सरकार ने यूरोपीय संघ के देशों, तुर्की और ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों के प्रवेश पर 18 से 31 मार्च तक के लिए रोक लगा दी थी।