17.6 C
New York
Wednesday, January 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news अस्पताल पर कोरोना अटैक, 33 स्वास्थ्यकर्मी पॉजिटिव, अब 10,000 की होगी जांच

अस्पताल पर कोरोना अटैक, 33 स्वास्थ्यकर्मी पॉजिटिव, अब 10,000 की होगी जांच

3

कोरोना वायरस के खिलाफ दुनिया की सबसे बड़ा भारत में जारी है और इसके अच्छे परिमाण भी आने लगे हैं। हालांकि महाराष्ट्र और गुजरात, ऐसे राज्य हैं जहां लगातार मरीज सामने आ रहे हैं। पूरे देश में लॉकडाउन का पालन हो रहा है। 3 मई की तारीख नजदीक आते है, यह सवाल भी सभी के मन में उठ रहा है कि क्या लॉकडाउन खत्म होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ होने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद इस पर कुछ संकेत मिल सकते हैं।राष्ट्रीय राजधानी के मैक्स हॉस्पिटल में 33 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब इन लोगों को मैक्स साकेत कोविड-19 वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। साथ ही अस्पताल के 10,000 से अधिक स्टाफ का टेस्ट किया जा रहा है।

उन्नाव में मिला दूसरा कोरोना पाजिटिव केस

उन्नाव : शहर के किला क्षेत्र में तबलीगी जमाज से जुड़े युवक के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के 12 दिन बाद शुक्लागंज के आनंदनगर मोहल्ले की एक महिला को पाजिटिव पाया गया। महिला की कानपुर में जांच कराई गई थी, वहां से सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके परिवार के तीन सदस्यों को आइसोलेट कर दिया।

प्रशासन ने आनंदनगर मोहल्ले के एक किमी के दायरे को रेड जोन घोषित करके रास्ते रास्ते और गलियों की बैरीकेडिंग करा दी गई। पुराने गंगा पुल को पूरी तरह सील कर दिया गया जबकि नवीन गंगा पुल से किसी को शुक्लागंज से कानपुर नहीं जाने दिया जा रहा है।