17.6 C
New York
Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood कांग्रेस ने किया पीएम का अपमान तो आर. माधवन ने दी ये...

कांग्रेस ने किया पीएम का अपमान तो आर. माधवन ने दी ये सलाह

4

एक्टर आर. माधवन अपनी अपकमिंग फिल्म रॉकेट्री की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की कहानी  ISRO साइंटिस्ट नाम्बी नारायण की जिंदगी पर बेस्ड हैं। फिल्मी करियर के साथ-साथ माधवन निर्देशन में भी डेब्यू कर रहे हैं। माधवन उन एक्टर्स  में से हैं जो देश की राजनीति के संबंध में अपनी बात सोशल मीडिया पर बेबाकी से रखते हैं इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया हैं।

गुरुवार को उन्होंने कांग्रेस पार्टी के एक ट्वीट पर सवाल उठाए और अपने ही देश के प्रधानमंत्री का मजाक उड़ाने के लिए आलोचना की। इस वीडियो में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को डॉमिनेटिंग और बड़ा दिखाया गया है जबकि भारत के प्रधानमंत्री को दब्बू और छोटा दिखाने की कोशिश की गई हैं। वीडियो को कांग्रेस पार्टी के वैरिफाइड ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया हैं जिसे तमाम लोगों ने शेयर किया हैं।

कांग्रेस पार्टी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा – चीन के राष्ट्रपति के साथ मोदी जी के रिश्ते का सही प्रमाण। इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए आर. माधवन ने लिखा, “यह वीडियो वाकई बुरा हैं. राजनीतिक द्वंद कुछ भी हो लेकिन मोदी जी इस देश के प्रधानमंत्री हैं, और आप चीन के सामने अपने ही देश को बेइज्जत कर रहे हैं. इस वीडियो में मजाक करने का बहुत भद्दा तरीका इस्तेमाल किया गया हैं।

यदि आप पत्रकारिता जगत से जुड़ना चाहते है तो, जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यू