17.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news कोयला मंत्रालय ने सीपीएसई के जरिए पूंजीगत व्यय में 28.33 प्रतिशत की...

कोयला मंत्रालय ने सीपीएसई के जरिए पूंजीगत व्यय में 28.33 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी

7

कोयला मंत्रालय ने अपने सीपीएसई के माध्यम से दिसंबर, 2021 को समाप्त अवधि के लिए पूंजीगत व्यय उपलब्धि में सालाना आधार पर 28.33 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। पिछले वर्ष दिसंबर, 2020 तक की अवधि के लिए 9822.28 करोड़ रुपये की तुलना में कोयला मंत्रालय सीपीएसई ने 12605.75 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय दर्ज किया है जिससे कोविड प्रभावित अर्थव्यवस्था को एक बड़ा प्रोत्साहन मिला। यह पूंजीगत व्यय उपलब्धि भी कोयला मंत्रालय के वार्षिक लक्ष्य का 75 प्रतिशत है।