17.6 C
New York
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news सीएम योगी का प्रदेश को एक ओर रक्षाबंधन गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों की...

सीएम योगी का प्रदेश को एक ओर रक्षाबंधन गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलेरी

6

गरीबों और बेघर लोगों को घर देने के बाद अब सीएम योगी कई सरकारी कर्मचारियों की सैलेरी में इजाफा करने वाले हैं।

सीएम योगी ने गुरुवार को एक और नया ऐलान किया है जिसके तहत 15 लाख सरकार कर्मचारियों के वतन में वृद्धि होगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते का बजट बढ़ा दिया है, जिसका असर सीधे-सीधे यूपी के कई लाख कर्मचारियों के वेतन पर पड़ेगा। सीएम योगी के इस निर्णय के बाद यूपी सरकार के बजट पर करीब 6500 करोड़ रुपए का भार पड़ सकता है।

रिटायर्ड कर्मचारियों को होगा फायदा

वर्तमान के सरकारी सेवाओं में लगे कर्मचारियों के साथ-साथ इसका लाभ रिटायर्ड कर्मचारियों को भी मिलेगा। महंगाई भत्ते के साथ-साथ योगी सरकार ने 28% डीए में भी इजाफा किया है, जिसका फायदा करीब 12 लाख रिटायर्ड कर्मचारियों को मिलेगा।

रक्षाबंधन से पहले योगी सरकार दे चुकी एक और तोहफा

योगी सरकार की ओर से रक्षाबंधन का प्रदेश के लोगों को दिया जाना वाला ये कोई पहला तोहफा नहीं है। इससे पहले भी सीएम योगी ने प्रदेश के सभी गरीब और बेघर लोगों को घर देने का ऐलान किया था।