17.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news सीएम धामी पहुंचे रुद्रपुर, कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री रैली स्थल का किया...

सीएम धामी पहुंचे रुद्रपुर, कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री रैली स्थल का किया निरीक्षण

12

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रपुर के मोदी मैदान पहुंचे है। इस दौरान सीएम धामी के साथ विधायक शिव अरोरा, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, गुंजन सुखीजा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी के साथ मोदी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो अप्रैल को होने वाली रैली के मद्देनजर निरीक्षण किया। इसके बाद सीएम पार्टी जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगें।

बता दें कि, प्रधानमंत्री दो अप्रैल को 12 बजे रुद्रपुर में जनसभा करेंगे। फिर उसी दिन जयपुर ग्रामीण में जनसभा करेंगे। उत्तराखंड में पांच लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है, इस बार कार्यकर्ताओं और जनता की और से पीएम मोदी की भारी डिमांड देखने को मिल रही है। साथ ही उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्त्यनाथ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की सबसे अधिक मांग है। पांचों सीटों पर उतारे गए प्रत्याशी कम से कम अपने चुनाव क्षेत्रों में इन सभी नेताओं की जनसभाएं कराने जाने के लिए जोर लगा रहा है।