17.6 C
New York
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news बॉर्डर पर शहीद हुए उत्तराखंड के लाल को सीएम धामी ने दी...

बॉर्डर पर शहीद हुए उत्तराखंड के लाल को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

2

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अनारवाला गुच्चुपानी, देहरादून पहुँचकर शहीद हवलदार प्रदीप थापा (1/3 गोरखा राइफल्स) के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की, एवं उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने ईश्वर से अमर शहीद की दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस दौरान उन्होंने परिवारजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएँ साझा की। उन्होंने कहा कि ईश्वर शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें, उन्होंने कहा शहीद हवलदार प्रदीप थापा के बलिदान को हम सब नमन करते हैं। उत्तराखंड सरकार शहीद के परिवार के साथ हमेशा खड़ी रहेगी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं अन्य लोग मौजूद रहे ।