17.6 C
New York
Monday, February 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news पटवारी परीक्षा होते ही विरोधियों पर बरसे सीएम धामी, जनता से पूछे...

पटवारी परीक्षा होते ही विरोधियों पर बरसे सीएम धामी, जनता से पूछे सवाल

2

उत्तराखंड में रविवार को पटवारी परीक्षा शुरू होते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विरोधियों पर जमकर बरसे। इस दौरान उन्होंने जनता से पांच सवाल पूछे। उन्होंने पूछा कि उत्तराखंड के 22 सालों के इतिहास में किसी मुख्यमंत्री ने नकल माफिया को जेल में डाला क्या? नकल माफिया की गर्दन पर हाथ डालने का काम किसने किया? कहा कि मुझे मालूम था कि जो निर्णय ले रहा हूं उससे एक नहीं कई लोग जेल जाएंगे।

जौनसार बावर के कालसी में रविवार को क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री ने विरोधियों के आरोपों का करारा जवाब दिया। कहा कि कई लोग मुझसे कह रहे थे कि कालसी में बहुत विरोध होने वाला है, मत जाइए तो मैंने कहा विरोध किस बात का। सीएम ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए कहा कि आज जब मैं कालसी आ रहा हूं तो विरोधी डराने का काम कर रहे हैं। कहा कि भर्ती परीक्षाएं नकल के संदेह में आते ही रद्द कर दी गईं।

सीएम बोले कि विरोधी भी यह जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिखाए मार्ग पर चलकर धामी ही नासूर बने नकल माफिया का खात्मा कर सकता है, हालांकि इसके लिए मुझे अभी कई विरोध झेलने पड़ेंगे और साजिशों का सामना करना पड़ेगा।