17.6 C
New York
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news डीडीहाट में सीएम धामी ने लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड...

डीडीहाट में सीएम धामी ने लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो, चुनाव सभा को किया संबोधित

7

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी कमर कस ली है भाजपा प्रत्याशीयों के समर्थन को खुद मुख्यमंत्री जगह-जगह रैली कर रहे है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में डीडीहाट में रोड किया। इसके बाद रामलीला मैदान में उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया।

राजस्थान, उत्तरप्रदेश और जम्मू कश्मीर के प्रमुख स्टार प्रचारकों में भी मुख्यमंत्री धामी शामिल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राजस्थान, उत्तरप्रदेश और जम्मू कश्मीर के प्रमुख स्टार प्रचारकों में भी शामिल किया गया है। भाजपा धामी सरकार के समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून, दंगा रोधी कानून, लैंड जिहाद, जबरन धर्मांतरण रोकने के कानून को राष्ट्रीय स्तर पर भुनाएगी।