17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने पीएम से की मांग, कहा- पाकिस्तानी कलाकारों को...

सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने पीएम से की मांग, कहा- पाकिस्तानी कलाकारों को न दें वीजा

5

 : भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान तिलमिला उठा है, भारतीय वायुसेना के पराक्रम के सामने ढेर होने के बाद पाकिस्तान में खलबली मची हुई है। एयर स्ट्राइक के बाद मंगलवार को पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने देश में भारतीय फिल्मों को बैन करने का फैसला किया है।

साथ ही पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय कहा है कि अब पाकिस्तान में कोई भी भारतीय फिल्म विज्ञापन रिलीज नहीं किया जाएगा। पाकिस्तान के इस फरमान के बाद ऑल इंडियन सिने एसोसिएशन (एआईसीडब्लयूए) भी एक्शन मे आ चुका है।

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआईसीडब्ल्यूए) केंद्र का फैसला है कि सभी पाकिस्तानी कलाकारों का कार्य वीजा रद्द किया जाएगा, साथ ही उन्हें तत्काल उनके देश वापस भेजने की मांग की गई है। इस संबंध में एआईसीडब्ल्यूए अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को एक ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में कहा गया है कि एआईसीडब्ल्यूए 14 फरवरी को किए गए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता है। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

एआईसीडब्ल्यूए ने कहा ‘‘शहीद जवानों के परिवार वालों के प्रति हम गहरी संवेदना जाहिर करते हैं और सशस्त्र बलों के उस प्रत्येक सदस्य के साहस को हम सलाम करते हैं, जिसने ड्यूटी के दौरान सीमा पर खुद को बलिदान किया।’’

बयान में कहा गया है भारतीय फिल्म उद्योग की ओर से एआईसीडब्ल्यूए सुषमा स्वराज एवं प्रधानमंत्री से सभी पाकिस्तानी कलाकारों के हमारे देश की यात्रा करने पर प्रतिबंध लगाने की कठोर कार्रवाई का अनुरोध करता है।’’

एआईसीडब्ल्यूए ने कहा

पाकिस्तान के मनोरंजन उद्योग से जुड़े किसी भी कलाकार को कार्य वीजा जारी नहीं किया जाना चाहिए। साथ ही भारत में काम कर रहे पाकिस्तानी कलाकारों को तत्काल उनके देश वापस भेजा जाना चाहिए।