17.6 C
New York
Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news केंद्र सरकार किसानों के हित में जुटी, माफ होगा 4 लाख करोड़...

केंद्र सरकार किसानों के हित में जुटी, माफ होगा 4 लाख करोड़ का कर्ज

2

विधानसभा चुनावी संग्राम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली करारी हार के बाद अब केंद्र सरकार का दिल खोल कर भला करने जा रही है। इसकी शुरुआत सबसे पहले कर्ज माफी से होगी। वहीं फरवरी 2019 में पेश होने वाले बजट में किसानों के लिए कई नई योजनाओं की घोषणा होने की संभावना है। 

कर्ज होगा माफ

केन्द्र सरकार अब देश भर के 26.3 करोड़ किसानों और उनके विभिन्न सरकारी बैंकों से लिए गए कर्ज को माफ करने की योजना पर काम कर रही है। केंद्र सरकार के योजना में कर्ज माफ होने की कुल रकम 4 लाख करोड़ रुपये तक की है।

2019 लोकसभा चुनाव पर असर

केंद्र सरकार यह फैसला इसलिए ले रही है क्योंकि विधानसभा चुनावों में किसान सरकार से सबसे ज्यादा नाराज थे। अब सरकार लोकलुभावन घोषणाएं करने जा रही है, ताकि इसका फायदा पार्टी को मई 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों में मिल सके। 

किसानों की आय में कमी आई

बीजेपी की केंद्र में पिछले साढ़े चार सालों से सरकार है।इस दौरान किसानों की आय बढ़ने के बजाय घटती गई। वहीं खेती से होने वाली पैदावार भी सितंबर में खत्म हुई तिमाही में 5.3 फीसदी से घटकर केवल 3.8 फीसदी रह गई। उपज कमजोर होने के साथ ही किसानों की आय पर भी प्रभाव पड़ा है। किसानों की आय में गिरावट होने से गांव-देहातों में उपभोक्ता वस्तुओं की बिक्री भी काफी कम हो गई है। 

आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट