17.6 C
New York
Saturday, January 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home desh G-20 की अध्यक्षता मिलने पर जश्न शुरू, आगरा फोर्ट समेत 7 दिन...

G-20 की अध्यक्षता मिलने पर जश्न शुरू, आगरा फोर्ट समेत 7 दिन तक रोशनी से जगमगाएंगे देश के 100 स्मारक

8

विकसित और विकासशील देशों के समूह जी-20 की अध्यक्षता गुरुवार से भारत को मिल गई। एक वर्ष के लिए जी-20 की अध्यक्षता मिलने की खुशी में भारत देश के 100 स्मारकों को सात दिनों के लिए रोशन किया जा रहा है। 1 दिसम्बर गुरुवार शाम से यह रोशनी में जगमगा उठेंगे। स्मारकाें के बाहर जी-20 का लोगो भी लगाया जाएगा।

भारत को जी-20 की अध्यक्षता एक दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक के लिए मिली है। एक वर्ष की अवधि में जी-20 देशों के प्रतिनिधियों के साथ ही अंतरराष्ट्रीय संगठनों की बैठकें होंगी। शिखर सम्मेलन 9 व 10 सितंबर को दिल्ली में होगा। आगरा को कल्चरल कोर ग्रुप की बैठक के लिए चुना गया है। इस बीच संस्कृति मंत्रालय ने देश के 100 स्मारकों को एक से सात दिसंबर की अवधि में रोशन करने का निर्णय लिया है। आगरा में आगरा किला, फतेहपुर सीकरी और सिकंदरा को रोशन करने को चुना गया है। इन्हें गुरुवार शाम से रोशन किया जाएगा। इसका ट्रायल मंगलवार व बुधवार को किया जा चुका है।

आपको बता दे की ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी और सिकंदरा में जी-20 के लोगो लगाए जाएंगे। ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित यूनिपोल, आगरा किला में अमर सिंह गेट, फतेहपुर सीकरी में आगरा गेट और सिकंदरा के गेट पर लोगो लगेगा, जो पर्यटकों को जी-20 की जानकारी देंगे। स्मारकों में सेल्फी प्रतियोगिता भी कराई जाएगी।

सूत्रों ने कहा कि शिखर सम्मेलन के लिए बैठकें देशभर के आकर्षक स्थानों पर होंगी. उनमें से कुछ उन राज्यों और क्षेत्रों में त्योहारों के साथ आयोजित किए जाएंगे, उदाहरण के लिए गुजरात में पतंग उत्सव. अगले साल 9 से 10 दिसंबर को जी-20 देशों का शिखर सम्मेलन होगा. पहली जी-20 शेरपा बैठक दिसंबर में उदयपुर में आयोजित की जाएगी. इसको ऐतिहासिक बनाने के लिए भारत तैयारी कर रहा है. जी-20 के आयोजन के जरिए ब्रांड इंडिया को प्रमोट किया जाएगा. जिस भी शहर में बैठकें होंगी वहां के पर्यटन स्थलों को भी दिखाया जाएगा. बैठके जम्मू-कश्मीर लद्दाख से लेकर कोहिमा तक आयोजिक की जाएंगी. बैठकों के दौरान 75 विश्वविद्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

इस दौरान आर्थिक मामलों, आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन, अंतरराष्ट्रीय मुद्दों, उर्जा सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा जैसे तमाम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. मौजूदा वैश्विक भू राजनीतिक घटनाक्रम में पश्चिमी देशों और रूस को एक मंच पर लाने की चुनौती पर बात करते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि बैठक की थीम ‘एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य है.’ मंत्रालय ने कहा कि भारत वसुधैव कुटुम्बकम की भावना में विश्वास रखता है.

जी-20 के देशों की विजिट छह व सात फरवरी को आगरा में होगी। वह ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी समेत अन्य स्मारकों का भ्रमण करेंगे। एक देश के प्रतिनिधि ने जफर खां का मकबरा देखे जाने की इच्छा जाहिर की है।