17.6 C
New York
Thursday, June 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news धोखाधड़ी के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

धोखाधड़ी के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

7

महाराष्ट्र में निवशेकों से 10 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी के लिए तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि निवेश पर अच्छे मुनाफे का लालच देकर यह धोखाधड़ी की गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी विनोद कदम, रवींद्र धोमसे और वैशाली पाटिल ने भोले-भाले निशवकों से ठाणे के एक होटल में कथित तौर पर अलग-अलग राशि ली।

आरोपियों ने दावा किया कि उनकी कंपनी शेयर बाजार में निवेश करती है। ये तीनों आरोपी सोलापुर, नासिक और पुणे के रहने वाले हैं। अधिकारी ने बताया कि निवेशकों ने कोई मुनाफा नहीं मिलने के बाद इन तीनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। धोमसे ने खुद को कंपनी का प्रमोटर बताया, वहीं कदम और पाटिल ने खुद को क्रमश: सीएमडी और एमडी बताया था