17.6 C
New York
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home desh 1975 में लगे आपातकाल को लेकर कैबिनेट में प्रस्ताव पारित, लोकतंत्र की...

1975 में लगे आपातकाल को लेकर कैबिनेट में प्रस्ताव पारित, लोकतंत्र की हत्या करार

8

1975 में लगाए गए आपातकाल को लेकर केंद्र सरकार की कैबिनेट ने एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया है। सूत्रों के मुताबिक, इस प्रस्ताव में आपातकाल को लोकतंत्र की हत्या बताया गया है और इसकी कड़ी निंदा की गई है।

गौरतलब है कि आज आपातकाल की 50वीं बरसी है। इस अवसर पर सरकार ने आपातकाल को भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का काला अध्याय करार देते हुए लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प को दोहराया है।