17.6 C
New York
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news पीएम मोदी के स्वागत में तिरंगे के रंगों में सराबोर हुआ बुर्ज...

पीएम मोदी के स्वागत में तिरंगे के रंगों में सराबोर हुआ बुर्ज खलीफा, तिरंगे के साथ PM मोदी का फोटो!

10

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी फ्रांस की यात्रा खत्म करके UAE पहुंच गए हैं. पीएम अबू धाबी हवाई अड्डे पर उतरे जहाँ क्राउन प्रिंस एचएच शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उनका सह सम्मान स्वागत किया. मोदी के स्वागत में दुबई में बनी दुनिया की सबसे बड़ी इमारत बुर्ज खलीफा पर भारतीय तिरंगे के साथ मोदी की तस्वीर को भी दिखाया गया. नरेन्द्र मोदी के स्वागत में लिखा गया वेलकम ऑनरेबल प्राइम मिनिस्टर नरेन्द्र मोदी.

अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ प्रमुख द्विपक्षीय मुद्दों पर बैठक करेंगे तय कार्यक्रम के मुताबिक पीएम का दोपहर में स्वागत होगा.इसके बाद प्रनिधिमंडल वार्ता होगी फिर दोपहर 3:20 बजे लंच होगा.इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

जानकारी के मुताबिक पीएम बनने के बाद UAE का यह उनका 5वाँ दौरा हैं. अगस्त 2015 को उन्होंने UAE की पहली यात्रा की थी. यह 34 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली UAE यात्रा हैं.

UAE में इन मुद्दों पर हो सकती हैं चर्चा 

भारत और UAE के बीच उर्जा,खाद्य सुरक्षा और रक्षा क्षेत्रों को लेकर चर्चा हो सकती हैं.पीएम मोदी ने भारत से रवाना होने से पहले कहा था- मैं अपने मित्र संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शाशक महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मिलने के लिए उत्सुक हूँ.हमारे दोनों देश व्यापार,निवेश,खाद्य सुरक्षा,विज्ञान और प्रौद्योगिकी,शिक्षा,फित्नीस,रक्षा,सुरक्षा और मजबूत लोगों से लोगों के बीच संबंधों जैसे व्यापक क्षेत्रों से जुड़ें हुए हैं.

ReadAlso;चंद्रयान-3 ने भरी उड़ान; भारत ने रचा इतिहास

पिछले साल राष्टपति शेख मोहम्मद बिन जायद और हमारी साझेदारी के भविष्य पर एक रोडमैप सहमत हुए.मैं उनके साथ हमारे संबंधों को और गहरा करने के बारे में चर्चा करने के लिए उत्सुक हूँ.मुझे विश्वास हैं कि UAE की मेरी यात्रा हमारी व्यापक रणनीतिक में एक नया अध्याय की शुरुवात करेगी.