17.6 C
New York
Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood बॉक्स ऑफिस पर सुपर 30 की कमाई जारी, 100 करोड़ के क्लब...

बॉक्स ऑफिस पर सुपर 30 की कमाई जारी, 100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

3

  बॉलीवुड के क्रिश यानी ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म सुपर 30 बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने 17 दिनों में 125 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अब फिल्म की नजर 150 करोड़ के बेंचमार्क की ओर है।

ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक, मुंबई और टायर-2 सीटीज से सुपर 30 की सबसे ज्यादा कमाई हो रही है। फिल्म ने तीसरे हफ्ते में शुक्रवार को 2.14 करोड़, शनिवार को 4.47 करोड़ और रविवार को 5.61 करोड़ की कमाई की।

फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म जजमेंटल है क्या से टक्कर मिल रही है। बावजूद मूवी मजबूती से खड़ी है।