17.6 C
New York
Wednesday, January 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news अजय देवगन के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी हॉलीवुड एक्ट्रेस, फर्स्ट लुक...

अजय देवगन के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी हॉलीवुड एक्ट्रेस, फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

5

अजय देवगन की फिल्म ‘टोटल धमाल’ रिलीज के लिए तैयार है। काफी लंबे समय से इस फिल्म की शूटिंग मे व्यस्त है ‘रेड’ के बाद सें ही अजय अपनी इस फिल्म की शूटिंग मे व्यस्त थे। इस फिल्म का फैंस को काफी लंबे समय से इंतजार है।

इस फर्स्ट लुक में अजय देवगन के साथ हॉलीवुड सेंसेशन के नाम से मशहूर एनिमल क्रिस्टल नजर आ रही है। क्रिस्टल अजय देवगन के कंधे पर बैठी हुई है। अजय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस लुक को शेयर किया। फर्स्ट लुक के साथ अजय देवगन ने जल्द Trailer रिलीज होने की भी जानकारी दे दी है। साथ ही ये भी बताया कि ये क्रिस्टल की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है।

टोटल धमाल 22 फरवरी 2019 को रिलीज होगी। फिलहाल इस फिल्म को सोलो रिलीज मिली है। फिल्म में अजय देवगन,अनिल कपूर ,माधुरी दीक्षित ,रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी , संजय मिश्रा और पीतोबाश नजर आने वाले है।

अजय देवगन के साथ क्रिस्टल की फोटो खूब वायरल हो रही है। इस लुक से साफ है कि फिल्म में क्रिस्टल का भी रोल होगा। बता दें कि क्रिस्टल एक मंकी है जो हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हैंगओवर 2’, ‘जॉर्ज ऑफ द जंगल’ और ‘नाइट एट द म्यूजियम’ में नजर आ चुकी है और अब क्रिस्टल अजय देवगन की ‘टोटल धमाल’ उनके साथ नजंर आएगी।