17.6 C
New York
Thursday, January 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े दो दिवसीय चंबा दौरे पर, भाजपा पदाधिकारियों व...

बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े दो दिवसीय चंबा दौरे पर, भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

18

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े दो दिवसीय दौरे पर चंबा पहुंचें है। इस दौरान व भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और कई अहम् मुद्दों पर चर्चा की और उनका फीडबैक भी लिया। विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने व एकजुट होकर कार्य करने के निर्देश भी दिए। भाजपा जिला अध्यक्ष जसबीर नागपाल भी मौजूद रहे और भारतीय जनता पार्टी महासचिव के आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

महासचिव विनोद तावड़े ने ट्वीट कर कहा चंबा की भाजपा जिला कार्यसमिति और चंबा के पार्षदों के साथ बैठक में संगठनात्मक एवं राजनीतिक विषयों की जानकारी ली। आगामी चुनाव के विषय में मजबूती से संगठन कार्य विस्तार करने पर विचार हुआ। भाजपा डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी कार्यों को जन जन तक व्यापक स्तर पहुँचाने पर चर्चा हुई।

भारी बारिश होते हुए भी भाजपा जिला चंबा के अल्पसंख्यक मोर्चा सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्पण देख मन प्रसन्न हुआ। सम्मेलन में संबोधन के दौरान आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अल्पसंख्यक केंद्रित योजनाओं के बारे में अवगत करवाया। हिमाचल भाजपा के साथ है !

प्रदेश में रिवाज बदलने का नारा देकर मिशन रिपीट को सफल बनाने में जुटे भाजपा संगठन ने मंगलवार को डलहौजी की बूथ नंबर पचासी टप्पल में बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश व डलहौजी हलके में काफी विकास करवाया है विधानसभा चुनाव में लोग भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान का रिवाज बदलने और प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बना बना कर विकास की गति को निरंतर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के मुद्दे के बारे में जानकारी भी दी उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास नारे को चरित्रार्थ कर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का बिना भेदभाव सबको लाभ दे रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की।

आपको बतादे की विधानसभा क्षेत्र डलहौजी हलके के तहत टप्पर पंचायत के लोगों को जिला मार्केटिंग कमेटी चंबा के चेयरमैन डीएस ठाकुर के प्रयास से मंगलवार को स्वास्थ्य उपकेंद्र की सौगात मिली, भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने इसका उद्घाटन किया और छेत्र के लोगों को घरद्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी। स्वास्थ्य केंद्र में एक स्टाफ नर्स सेवाएं देंगी, जिला मार्केटिंग कमेटी के चेयरमैन ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य के ना होने से लोगों को सर्दी जुकाम व छोटी बीमारियों के इलाज के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। लोगों ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कई बार छेत्र में स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग उठाई जो अधूरी रही।

डीएस ठाकुर ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से खोलने की मांग उठाई थी जिसे उन्होंने पूरा कर दिया। पंचायत प्रधान सचिव कुमार, उप प्रधान रमेश ठाकुर व लोगों ने इसके लिए मुख्यमंत्री व जिला मार्केटिंग कमेटी के चेयरमैन डीएस ठाकुर का आभार जताय। वही राष्ट्रीय महासचिव भी स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करने पर धन्यवाद किया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राज्य भारद्वाज भाजपा के कांगड़ा चंबा के प्रभारी उमेश दत्त भाजपा मंडल डलहौजी के अध्यक्ष राम प्रभारी आदि मौजूद रहे।