17.6 C
New York
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news भाजपा ने परिवहन मंत्री का पुतला फूंका

भाजपा ने परिवहन मंत्री का पुतला फूंका

2

परिवहन विभाग में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को यहां परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का पुतला फूंका। पार्टी की ओर से जयपुर के सिविल लाईन विधानसभा के प्रमुख स्थानों पर पुतला दहन किया गया। इसमें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरूण चतुर्वेदी, सांसद रामचरण बोहरा ने भी भाग लिया। चतुर्वेदी ने कहा कि राजस्थान में पहली बार सरकार के संरक्षण में इस प्रकार का संगठित रूप से भ्रष्टाचार का मामला उजागर हुआ है। इस मामले में भाजपा कार्यकर्ता 27 फरवरी को मुख्यमंत्री निवास पर प्रदर्शन करेंगे।