17.6 C
New York
Saturday, October 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news सेना प्रमुख ने राष्‍ट्रीय भारतीय सैन्‍य महाविद्यालय को उसके शताब्‍दी संस्‍थापना दिवस...

सेना प्रमुख ने राष्‍ट्रीय भारतीय सैन्‍य महाविद्यालय को उसके शताब्‍दी संस्‍थापना दिवस पर बधाई दी

5

देहरादून स्थित राष्ट्रीय भारतीय सैन्य महाविद्यालय (आरआईएमसी) 13 मार्च, 2022 को अपनी शताब्‍दी संस्‍थापना दिवस मना रहा है।

सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने एक संदेश में संस्‍थान को बधाई दी तथा पिछले सौ वर्षों में राष्‍ट्र की सेवा में आरआईएमसी तथा इसके पूर्व छात्रों के अपूर्व योगदान की सराहना की।

उन्‍होंने कोविड महामारी के दौरान संस्‍थान को पूरी तरह खुला तथा कार्यशील रखने पर महाविद्यालय के कर्मचारियों को भी बधाई दी।

सेना प्रमुख ने कैडेट से भविष्‍य की नेतृत्‍व भूमिकाओं तथा प्रौद्योगिकी में तेज बदलावों के कारण आने वाली चुनौतियों के लिए तैयारी करने की अपील की।

सेना प्रमुख ने इस सम्‍मानित संस्‍थान से जुड़ने वाली महिला कैडेटों का स्‍वागत तथा उन्‍हें समेकित करने के लिए महाविद्यालय द्वारा की गई तैयारियों पर संतोष जताते हुए कहा, ‘इस महाविद्यालय से लड़कियों का जुड़ना इसके लिए अभूतपूर्व क्षण होगा’।