17.6 C
New York
Monday, February 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood मलाइका से फ्लर्ट कर रहे करण पर भड़के अर्जुन 

मलाइका से फ्लर्ट कर रहे करण पर भड़के अर्जुन 

2

– अर्जुन कपूर और उनकी गर्लफ्रोंड मलाइका की यह जोड़ी शानदार तो है ही साथ ही अक्सर साथ नज़र आती है। वहीं इस बार भी इनकी जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया में इंडियन फिल्म फेस्टिवल मेलबर्न में एक शानदार एंट्री से सबका दिल जीत लिया। बता दें कि, इवेंट में अर्जुन का ब्लैक सूट में और वहीं मलाइका का रेड गाउन में अलग अंदाज़ नज़र आया। वहीं दूसरी तरफ टीवी के एक्टर करण टैकर इस शो को होस्ट करते नज़र आए। दरअसल, वहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें करण ने मलाइका की खूबसूरती पर कमेंट करते हुए कहा कि, ”20 घंटे की फ्लाइट जर्नी के बाद भी आप बेहद खूबसूरत लग रही हैं, और अर्जुन बेहद लकी हैं कि उन्हें आपके बगल में बैठने का मौका मिला है।” जिसपर अर्जुन ने अपनी कुर्सी से गुस्से में खड़े होकर कहा कि, ”पीछे वाली के साथ फ्लर्ट कर ना।” जिसके बाद सब हूटिंग करते नज़र आए। उनका यह पजेसिव वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

रिपोर्ट- अनुभव जैन