यूपी चुनाव के लिए अनुराग ठाकुर लखनऊ में घर-घर चुनाव प्रचार कर रहे थे और उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तंज किया. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शायराना अंदाज में बोले- ये वही सपा है, जिससे जनता खफा है , मैं कहता हूं…10 मार्च को अखिलेश जी कहेंगे ईवीएम बेवफा है:
बीजेपी के केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार यानि आज लखनऊ में घर-घर चुनाव प्रचार अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के दौरान अनुराग ठाकुर ने घर-घर जाकर अपने पार्टी के उम्मीदवारों के लिए लोगों से वोट मांगे। प्रचार के दौरान अनुराग ठाकुर के साथ मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव, कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए विधायक अदिति सिंह और कांग्रेस की पोस्टर गर्ल रही प्रियंका मौर्य घर-घर चुनाव प्रचार अभियान में शामिल हुई। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कई बड़ी बातें कहीं।
चुनाव की तारीख निकली नजदीक आते ही राजनीति में हलचल मच गई है। उत्तर प्रदेश में डोर टू डोर अभियान का शुभारंभ किया। डोर टू डोर अभियान के दौरान अनुराग ठाकुर ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दस मार्च के समाजवादी पार्टी ईवीएम पर आरोप लगाएगी। अनुराग ठाकुर शायराना अंदाज में बोले, ‘वो कहते हैं कि यह नई सपा है। लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि ये वही सपा है, जिससे जनता खफा है। दस मार्च को नतीजे आने के बाद अखिलेश यादव बोलेंगे ईवीएम बेवफा है।’
अनुराग ठाकुर ने कहा, अखिलेश यादव अपनी सरकार के दौरान 300 घंटे भी बिजली नहीं दे पाए, लेकिन अब 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा की है। उनकी सरकार के दौरान, कपड़े सुखाने के लिए बिजली के तारों का इस्तेमाल किया जाता था।
हाल ही में भाजपा में शामिल हुईं मुलायम सिंह यादव का बहू अपर्णा यादव ने कहा, ”इस डोर टू डोर अभियान के तहत लोगों से भाजपा को वोट करने की अपील की। बीजेपी सरकार में मां-बहन सभी सुरक्षित महसूस करते हैं। मैं लोगों से अपील करना चाहती हूं कि एक बार फिर से बीजेपी सरकार बनाइए। 2022 में केसरिया लहराइए।”
असल में चुनाव आयोग द्वारा चुनावी रैलियों पर प्रतिबंध के बाद सभी पार्टी राज्य में जनसंपर्क और डोर टू डोर अभियान के जरिए जनता से संपर्क साध रहे हैं. चुनाव आयोग ने शनिवार को ही चुनावी रैलियों पर 31 जनवरी तक प्रतिबंध लगा दिया है. जिसके बाद ज्यादातर नेता जनसंपर्क अभियान के जरिए लोगों से मिल रहे हैं और विपक्षी दलों पर हमले कर रहे हैं.