17.6 C
New York
Friday, July 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news बिग बॉस 13 : शो में अपनी जर्नी देख भावुक आरती सिंह...

बिग बॉस 13 : शो में अपनी जर्नी देख भावुक आरती सिंह ने बिग बॉस का किया धन्यवाद

6

बिग बॉस के सीजन 13 ने दर्शकों को एंटरटेन करने की कोई कसर नहीं छोड़ी। शो में सभी कंटेस्टेंट को हंसते, खेलते, लड़ते-झगड़ते, देखा गया है। इसी के साथ देखते ही देखते शो अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है और हर बार की तरह इस बार भी फिनाले में पहुंचे कंटेस्टेंट्स को उनकी जर्नी दिखाई जा रही है।

लेकिन इस बार मेकर्स ने सभी कंटेस्टेंटस के लिए एक सरप्राइज प्लैन किया है। कंटेस्टेंट्स की जर्नी शो में पहली बार एक्टिविटी रूम के बजाए लाइव ऑडियंस के सामने गार्डन एरिया में दिखाई जाएगी।

शो में आरती सिंह की जर्नी दिखाई गई है। आरती गार्डन एरिया में आते ही, वहां मौजूद लाइव ऑडियंस को देखकर शॉक्ड हो जाती हैं, क्योंकि सभी लोग आरती का तालियों से स्वागत करते हैं और उन्हें चीरअप करते हैं। इसके बाद गार्डन एरिया में लगी बड़ी सी स्क्रीन पर आरती सिंह क जर्नी दिखाई जा रही है।