17.6 C
New York
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news सोनाली बेंद्रे के बिना आमिर नहीं करेंगे सरफरोश-2 में काम…

सोनाली बेंद्रे के बिना आमिर नहीं करेंगे सरफरोश-2 में काम…

2

 हाई ग्रेड कैंसर को लेकर चर्चा में आईं सोनाली बेंद्रे फिलहाल न्यूयॉर्क में अपना इलाज करावा रही हैं। उनके फैन्स के लिए एक दुखद खबर सामने आई है की वह अब सरफरोश 2 में नज़र नहीं आएंगी और आमिर खान के भी फिल्म में ना रहने की बात सामने आई है। साल 1999 में आई आमिर खान और सोनाली बेंद्रे की फिल्म सरफरोश के गानों ने आजतक धूम मचा रखी है और उस मूवी के गाने काफी सुपरहिट हुए थे। सरफरोश 2 में आमिर खान का किरदार अब जॉन अब्राहम निभाएंगें। आपको बता दें सरफरोश के सुपरहिट होने के बाद एक बार फिर जॉन मैथ्यू लिखने जा रहे हैं इसके सीक्वेल की स्क्रिप्ट। पिछले निर्देशक जॉन मैथ्यू के साथ इस बार स्क्रीन पर दिखेगी नई कास्टिंग टीम।

सरफरोश 2 भी नक्सलवाद की समस्या को लेकर लिखी जाएगी और साथ ही जॉन का यह भी कहना है की पिछली फिल्म की तरह सिर्फ नक्सलवाद का जिक्र ही नहीं किया जाएगा बल्की इससे निपटने की कोशिश भी की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस सीक्वेल में एसीपी अजय राठौर का अहम किरदार जॉन अब्राहम निभाएंगे। हाल ही में फिल्म संबंधित बातचीत के लिए मुलाकात भी की है। जॉन मैथेयू का कहना है की इस फिल्म की रचना किसी एक्टर को ध्यान में रखकर नहीं की गई है और उन्हें फिलहाल प्रोडयूसर की तलाश है।

अब देखना यह है की जॉन की आने वाली टीम कास्ट कौन होगी और क्या सरफरोश 2 भी सरफरोश की तरह लोगों के दिलों दिमाग में जगह बनाती है या नहीं।

यदि आप भी पत्रकारिता जगत से जुड़ना चाहते हैं तो हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से जुड़िये-

यह भी देखें-