17.6 C
New York
Wednesday, February 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news बेटी इरा संग फोटो डालना अमीर खान को पड़ा भारी, यूजर्स देने...

बेटी इरा संग फोटो डालना अमीर खान को पड़ा भारी, यूजर्स देने लगे रमजान की दुहाई

6

मुंबई। विवादों से अक्सर दूर रहने वाले मिस्टर परफेक्शनिस्ट सोशल मीडिया पर पहली बार ट्रोलर्स के निशाने में आ गए हैं। दरअसल आमिर ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी इरा खान के साथ एक फोटो शेयर की है। इस फोटो पर कई यूजर्स भद्दे कमेंट्स करने लगे। इतना ही नहीं फोटो पर आए कमेंट्स में रमजान महीने को लेकर भी दुहाई दी जा रही है।

 

आमिर‘कयामत से कयामत’ के डायरेक्टर मसूंर खान का 60वां जन्मदिन मना रहे थे। आमिर खान ने फेसबुक में अपनी बेटी इरा खान के साथ मस्ती के मूड में एक फोटो शेयर की। इस फोटो में दोनों खेलते हुए नजर आए। फोटो में इरा पापा आमिर को ऊपर बैठकर मस्ती कर रही हैं। हालांकि, ट्रोलर्स को ये फोटो पसंद नहीं आई। दोनों ने इरा के कपड़ों और रमजान महीने की दुहाई देते हुए कई अश्लील कमेंट्स करने लगे। एक यूजर ने लिखा- आमिर सर रमजान का तो लिहाज करो। वे आपकी बेटी हैं। उन्हें रमजान के दौरान सही कपड़े पहनने चाहिए। वहीं, एक दूसरे यूजरे ने लिखा- रमजान का महीना चल रहा है। मुस्लिम हो कुछ तो शर्म करो।

पहली वाइफ की बेटी है इरा
इरा खान आमिर और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं। इरा खान के खान के अलावा आमिर के दो बच्चे- आजाद राव खान और जुनैद खान है। आजाद राव खान दूसरी वाइफ किरण राव के बेटे हैं। आजाद का जन्म सेरोगेसी के जरिए हुआ था। इरा खान का जन्म 1997 में हुआ था।वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर की अगली फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान है। ये दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म में आमिर के अलावा अमिताभ बच्चन, दंगल गर्ल फातिमा सना शेख और कटरीना कैफ लीड रोल में हैं।

ये भी हो चुके हैं ट्रोल
आमिर की को-एक्ट्रेस फातिमा सना शेख पिछले साल रमजान के मौके पर ट्रोल हो चुकी हैं। पिछले साल रमजान के मौके पर फातिमा सना शेख ने बिकिनी में फोटो शेयर की थी। इस फोटो के बाद फातिमा कट्टरपंथियों के निशाने में आ गई थी। वहीं, इस साल टीवी एक्ट्रेस शमा सिकंदर बिकिनी फोटो शेयर करने पर रमजान के महीने में ट्रोल हो चुकी हैं। वहीं, बिग बॉस कंटेस्टेंट हिना खान एक डांस वीडियो शेयर करने पर ट्रोल हो गई थीं।