अमेरिका महामारी की वजह से लगाए गए प्रतिबंध विदेशी नागरिको के लिए खोलने कि तैयारी

0

अमेरिका कोरोना वायरस की वजह से लगाए गए प्रतिबंध के बाद अब फिर से विदेशी नागरिकों के लिए अपने द्वार खोलने जा रहा है। अमेरिका ने विदेशी नागरिकों की एंट्री के लिए नई नीति घोषित की है, जो 8 नवंबर से लागू होगी। इसके के तहत अमेरिका में कोरोना वैक्सीन ले चुके लोगों को एंट्री मिल सकेगी। हालांकि, अमेरिका की यात्रा पर रवाना होने से पहले विदेशी नागरिकों को फ्लाइट में पूर्ण टीकाकरण के साथ-साथ निगेटिव कोरोना जांच रिपोर्ट भी दिखानी होगी। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका 8 नवंबर से कुल 33 देशों के नागरिकों के लिए देश में प्रवेश की अनुमति दी है।

अगले महीने से नए नियम 26 यूरोपीय देशों के समूह पर लागू होंगे, जिन्हें शेंगेन देश कहा जाता है। इनमें बेल्जियम, एस्टोनिया, इटली, ग्रीस, लातविया, जर्मनी और 20 अन्य देश शामिल है। अमेरिका इसके अलावा यूके, ब्राजील, भारत, ईरान, दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड से पूरी तरह से बंद विदेशी हवाई यात्रियों को भी आने की अनुमति देगा। अमेरिकी ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा को अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने की उम्मीद शुरू करने का फैसला लिया है।

हवाई यात्रियों को सफर तय करने से पहले यात्रियों के पास निर्धारित यात्रा की तारीख से कम से कम 72 घंटे पहले की नेगेटिव कोरोना रिपोर्ट होनी चाहिए।

आपको बता दे कि यात्रियों का अमेरिका में प्रवेश करने से पहले और देश छोड़ने के दौरान कोविड टेस्ट किया जाएगा। हवाई यात्रियों के पास पूर्ण टीकाकरण का प्रमाण होना चाहिए।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन या विश्व स्वास्थ्य संगठन  द्वारा मंजूर वैक्सीन लगवाने वाले यात्री को ही हवाई मार्ग से प्रवेश के लिए स्वीकार किया जाएगा।

दरअसल, अमेरिका में कोविड के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मार्च 2020 में जमीन और हवाई मार्ग से गैर-आवश्यक यात्रा प्रतिबंध लगाया गया था। प्रतिबंध जनवरी 2020 में चीनी यात्रियों को देश से बाहर रखने के साथ शुरू हुए और बाद में प्रतिबंध कब और कैसे हटाए जाने की स्पष्ट जानकारी के बिना कई और लोगों पर प्रतिबंध लगा दिया गया। व्हाइट हाउस ने मंगलवार को यह भी घोषणा की कि उसने कनाडा और मैक्सिको से पूरी तरह से टीकाकरण वाले यात्रियों के लिए जमीन और समुद्री यात्रा पर प्रतिबंध हटाने की योजना बनाई है।