17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood ‘पुष्पा 2’ से अल्लू अर्जुन का दमदार फर्स्ट लुक रिलीज, फैंस के...

‘पुष्पा 2’ से अल्लू अर्जुन का दमदार फर्स्ट लुक रिलीज, फैंस के बीच मची खलबली

8

फिल्म ‘पुष्पा 2’ से अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। फैंस अल्लू अर्जुन की तारीफ तो कर रहे हैं, साथ ही उन्होंने अभी से यह भी प्लानिंग कर ली है कि जब फिल्म रिलीज होगी तो वो अल्लू अर्जुन की एंट्री पर थिएटर में क्या खास करेंगे।

एक्टर अल्लू अर्जुन ने फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ से बॉक्स ऑफिस पर कहर ढा दिया था। फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ फिल्म क्रिटिक्स से भरपूर प्यार मिला था। ‘पुष्पा’ के ‘सामी सामी’ और ‘ऊं अंटावा’ गानों से लेकर ‘पुष्पा, झुकेगा नहीं…’ जैसे गानों का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोला था। तभी से फैंस ‘पुष्पा’ के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इससे अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक भी आउट कर दिया गया है।

Pushpa 2 की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू हुई। सिनेमेटोग्राफर Miroslaw Kuba Brozek ने ‘पुष्पा: द रूल’ यानी ‘पुष्पा 2’ से अल्लू अर्जुन की पहली तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में अल्लू अर्जुन का लुक बेहद इंटेंस लग रहा है। इसे शेयर करते हुए कूबा ब्रोजेक ने लिखा है, ‘एडवेंचर शुरू हो चुका है। आइकन स्टार अल्लू अर्जुन का शुक्रिया। पुष्पा द रूल।’

अल्लू अर्जुन का ‘पुष्पा 2’ वाला लुक रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है और वो एक्टर के लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। यही नहीं, कुछ फैंस ने तो यह भी प्लानिंग कर ली है कि थिएटर्स में जब ‘पुष्पा 2’ रिलीज होगी, तो अल्लू अर्जुन की एंट्री पर वो क्या खास करेंगे। कूबा ब्रोजेक के पोस्ट पर कुछ फैंस के बीच इस तरह का डिस्कशन चल रहा था।

‘पुष्पा: द राइज’ 2021 में रिलीज हुई और यह उस साल की सबसे बड़ी कमर्शियल ब्लॉकबस्टर फिल्म बनी। इसने तब बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ रुपये से भी अधिक कलेक्शन किया था। ‘पुष्पा’ एक बड़ी पैन इंडिया सक्सेस रही थी। महामारी के दौर में जिस तरह से ‘पुष्पा’ ने ताबड़तोड़ कमाई की थी, उसने हर किसी को हैरान कर दिया था। इस फिल्म का अल्लू अर्जुन को पैन इंडिया स्टार बनाने में बहुत बड़ा हाथ रहा। ‘पुष्पा 2’ को सुकुमार डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में रश्मिका मंदाना, फहाद फासिल और विजय सेतुपति भी नजर आएंगे।