17.6 C
New York
Wednesday, January 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood आलिया भट्ट ने लहराया बुलंदियों का परचम, हॉलीवुड क्रिटिक्स असोसिएशन में जीता...

आलिया भट्ट ने लहराया बुलंदियों का परचम, हॉलीवुड क्रिटिक्स असोसिएशन में जीता ‘स्पॉटलाइट अवॉर्ड’

0

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और जूनियर एनटीआर के हाथ एक और बड़ी कामयाबी लगी है। बता दें कि दोनों ही एक्टर्स को हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन ने स्पॉटलाइट अवॉर्ड से सम्मानित किया है। यह अवार्ड एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर (आलिया भट्ट ) के लिए मिला है। इस खबर के बाद से ही एक बार फिर फिल्म RRR का परचम लहरा रहा है।

लगातार सुर्खियों में बनी हुई है फिल्म

एसएस राजामौली की फिल्म RRR लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म ने एक के बाद एक न जाने कितने अवार्ड्स अपने नाम किए हैं। फिल्म के लिए इससे बड़ी खुशखबरी क्या हो सकती है कि इसे ऑस्कर में भी नॉमिनेट किया गया है। मेकर्स से लेकर फिल्म के फैंस तक के लिए यह खबर बेहद ही दिलचस्प है। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी इस फिल्म ने अपना परचम लहरा दिया है। फिल्म ने एक या दो नहीं बल्कि न जाने कितनी कैटेगरी में अवॉर्ड्स अपनी झोली में डाले हैं।

ऑस्कर से पहले हाथ लगा इतना बड़ा अवॉर्ड

ऑस्कर से पहले गोल्डन ग्लोब और अब हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन ने साल 2023 के इवेंट में RRR को एक साथ पांच अवार्ड्स दिए हैं। जिसमें आलिया भट्ट को ‘सीता’ और जूनियर एनटीआर को भीम के किरदार के लिए स्पॉटलाइट अवॉर्ड दिया गया है।

सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी

इस बात की जानकारी खुद हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा है कि RRR के फैंस, हम आपके साथ जूनियर एनटीआर और आलिया भट्ट से अवॉर्ड शेयर करना चाहते हैं, जो हम उन्हें अगले हफ्ते भेज देंगे। आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

अब इस न्यूज से आलिया भट्ट के साथ ही साथ जूनियर एनटीआर के फैंस भी काफी एक्साइटेड हो गए हैं। बता दें कि इस फिल्म के साथ आलिया भट्ट ने साउथ इंडस्ट्री में कदम रखा था।

ReadAlso; इंडियन नेवी ने अरब सागर में ‘ब्रह्मोस मिसाइल’ का किया सफल परीक्षण, पाकिस्तान की उड़ी नींद!