17.6 C
New York
Wednesday, January 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news ‘सिंघम’ के प्यार में पागल होकर इस हिरोइन ने किया था सुसाइड...

‘सिंघम’ के प्यार में पागल होकर इस हिरोइन ने किया था सुसाइड का प्रयास

6

एंटरटेंमेंट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अजय देवगन आज 49 साल के हो गए हैं। एक्शन हीरो से लेकर कॉमिक किंग बनने वाले अजय ने इंडस्ट्री में एक अहम जगह हासिल की है। कई सुपरहिट फिल्म दे चुके अजय देवगन की फिल्मों का दर्शक हमेशा दिल थामे इंतजार करते हैं। काजोल और अजय देवगन की शादी को 17 साल हो चुके हैं। अजय अपने परिवार के साथ आज बहुत खुश हैं लेकिन एक समय ऐसा भी था जब अजय के अफेयर के चर्चों ने मीडिया में सुर्खियां बटोरी।

रवीना और करिश्मा से चल रहा था अफेयर
अजय ने ‘फूल और कांटे’ से अपना डेब्यू किया था लेकिन ऐसा नहीं है वे इसके पहले साल 1985 में ‘प्यारी बहना’ में मिथुन चक्रवर्ती के टीनएज का किरदार निभा चुके हैं। वैसे तो अजय का नाम 90 के दशक की कई बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ जुड़ा लेकिन रवीना टंडन और करिश्मा कपूर के साथ अजय का अफेयर खूब चर्चा में रहा। अजय देवगन और रवीना टंडन की नजदकियों की खबरें फिल्म ‘दिलवाले’ की शूटिंग के समय से मीडिया में आनी शुरू हुई थीं। रवीना उस समय इंडस्ट्री की हॉट एक्ट्रेस में से एक थीं। दोनों ने दिलवाले और एक ही रास्ता जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया।

 

अजय के प्यार में पागल थी रवीना टंडन

रवीना अजय के प्यार में पागल थीं। दोनों के अफेयर की खबरें मैगजीन और अखबारों में छपा करती थीं। रवीना टंडन के बाद अजय देवगन को चाहने वालों में करिश्मा कपूर का नाम भी जुड़ा। उसी समय अजय करिश्मा कपूर के साथ फिल्म ‘जिगर’ की शूटिंग कर रहे थे। खबरें थी कि रवीना को यह बात बर्दाश्त नहीं हुई और उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश भी की थी।

साल 1994 में फिल्मफेयर मैगजीन को दिए इंटरव्यू में अजय ने कहा थी कि रवीना टंडन को मनोचिकित्सक की जरूरत है। अजय ने यह भी कहा था कि रवीना केवल पब्लिसिटी के लिए मेरा नाम अपने साथ जोड़ रही हैं। रवीना ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, ‘अजय और करिश्मा के बच्चे ज़ेब्रा की तरह पैदा होंगे’। इस बात से अजय काफी नाराज हुए थे।

इन दोनों के बाद अजय की मुलाकात काजोल से हुई। दोनों की मुलाकात पहली बार एक फिल्म के सेट पर हुई थी। जब एक बार अजय से पूछा गया था कि काजोल के साथ उनका रोमांस कब शुरु हुआ तो अजय ने बताया था, “मुझे खुद नहीं पता ये सब कब शुरु हुआ। मैंने कभी काजोल को प्रपोज नहीं किया, बस मुलाकातों का सिलसिला रिश्ते को आगे बढ़ाता चला गया।

खैर, अजय ने 24 फरवरी 1999 को काजोल से शादी कर ली। काजोल और अजय देवगन की शादी को 19 साल हो चुके हैं। काजोल ने अजय को उस वक्त अपना हमसफर चुना था जब अजय फिल्मों में स्ट्रगल कर रहे थे। दोनों आज बहुत खुश हैं। अब दोनों के दो बच्चे न्यासा और युग हैं।