17.6 C
New York
Wednesday, February 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Airtel का अपने 8 करोड़ ग्राहकों को तोहफा, बढ़ाई सारे प्लान्स की...

Airtel का अपने 8 करोड़ ग्राहकों को तोहफा, बढ़ाई सारे प्लान्स की वैधता

5

भारत सरकार द्वारा दिन गए निर्देशों के बाद देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनी Bharati Airtel ने अपने 8 करोड़ ग्राहकों को तोहफा दिया है। कंपनी ने अपने सभी प्लान्स की वैधता 17 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी है। इसका मतलब है कि जिन लोगों के प्लान्स एक्सपायर होने वाले थे और इनकमिंग भी बंद होने वाली थी वो बंद नहीं होगी। इससे पहले BSNL अपने प्रीपेड ग्राहकों के प्लान्स की वैधता बढ़ा चुकी है

और साथ ही 10 रुपए का रिचार्ज प्लान भी दे चुकी है। दूरसंचार नियामक TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों से प्रीपेड ग्राहकों की वैधता अवधि बढ़ाने के लिए कहा था, ताकि 21 दिन के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान ग्राहकों को निर्बाध सेवा मिल सके। ट्राई ने रविवार को सभी कंपनियों से कहा, “सार्वजनिक बंद के दौरान प्रीपेड ग्राहकों को निर्बाध सेवाएं मिल सकें, इसके लिए आपको उनकी

वैधता बढ़ाने समेत अन्य आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है। इसके बाद Airtel ने कदम उठाते हुए ना सिर्फ अपने प्लान्स की वैधता बढ़ाई है बल्कि ग्राहकों को 10 रुपए का टॉकटाइम भी दिया है ताकि वो इमरजेंसी हालात में अपनों से बात कर सकें। कंपनी के मुख्य विपणन अधिकार शास्वत शर्मा के अनुसार, कंपनी ने वर्तमान संकट के बीच लोगों को एकदूसरे से जुड़े रहने में मदद करने के लिए यह निर्णय लिया है।

BSNL पहले ही उठा चुका है कदम कोरोना संकट की इस घड़ी में सरकारी कंपनी बीएसएनएल ने अपने प्री-पेड ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। बीएसएनएल के सभी प्री-पेड सिम बिना किसी रिचार्ज के आगामी 20 अप्रैल तक मान्य रहेंगे। बीएसएनएल इन प्री-पेड ग्राहकों को 10 रुपये की मुफ्त आउटगोइंग कॉल की भी सुविधा देने जा रही है, जिससे बीएसएनएल के आठ करोड़ ग्राहकों को फायदा होगा।

लॉकडाउन को देखते हुए सरकार डाक घर व कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर मोबाइल फोन रिचार्ज कराने की भी सुविधा देने जा रही है। बढ़ी इंटरनेट की खपतटेलीकॉम सचिव अंशु प्रकाश ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से डाटा की खपत में 10 से 12 फीसद की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन इससे इंटरनेट की स्पीड पर असर नहीं पड़ेगा। सरकार इस पर लगातार निगरानी रख रही है।