17.6 C
New York
Friday, January 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news 56 शब्द सुनते ही कांग्रेस वालों की नींद खराब हो जाती है:...

56 शब्द सुनते ही कांग्रेस वालों की नींद खराब हो जाती है: PM मोदी

5

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक और तमिलनाडु के दौरे पर हैं। मोदी सबसे पहले कर्नाटक के कलबुर्गी पहुंचे। यहां रायचूर के भारत पेट्रोलियम डिपो और बेंगलुरु के ESIC मेडिकल कॉलेज की शुरुआत की। जनसभा में मोदी ने कहा कि आज कर्नाटक के लिए 1000 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ है। पहले रायचूर में सिर्फ ढाई एकड़ में जो पेट्रोल डिपो फैला था वो अब 56 एकड़ से ज्यादा जमीन पर बनाया जा रहा है। 56 शब्द सुनते ही कांग्रेस वालों की नींद खराब हो जाती है।”


मोदी ने कहा, ”पिछली बार चुनाव के दौरान आपके बीच आया था। तब आपसे कहा था कि सामान्य लोगों के विकास में कोई कसर नहीं छोडूंगा। जबसे आपने प्रधानसेवक को दायित्व सौंपा है तब से केंद्र सरकार कर्नाटक के लिए कई काम कर रही है। कांग्रेस ने कलबुर्गी से जुड़ी जिन परियोजनाओं को बरसों तक लटकाया था उन्हें हमारी सरकार ने पूरा किया। कलबुर्गी रेल लाइन को हमारी सरकार ने ही समर्पित किया। कई नेशनल हाईवे को चौड़ा किया जा रहा है।”


मोदी ने कहा, “मैंने किसान सम्मान निधि की पहली किश्त दे दी। यह 1.5 करोड़ किसानों को मिल भी गई। जिन्हें सिर्फ राजनीति करनी है, उनका किसानों का भला करने का इरादा नहीं है। कुछ सरकारों को लगता है कि अगर उनकी सरकार में किसानों के खाते में 2 हजार रुपए पहुंच गया तो वे मोदी-मोदी करने लग जाएंगे। इसलिए यह कर्नाटक की सरकार कर्नाटक के लोगों की पीठ में छुरा घोंपकर इस योजना का लाभ नहीं दे रही।”
“कर्नाटक के रिमोट कंट्रोल मुख्यमंत्री ने अभी तक केंद्र के पास किसानों की लिस्ट नहीं भेजी। कर्नाटक का कोई भी किसान इन किसान विरोधी लोगों को माफ नहीं करेगा। मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि अगर किसानों के हक के बीच में वे दीवार बनकर खड़े रहे तो किसान उन्हें ध्वस्त कर देंगे। यही वंशवाद करने वाले महामिलावट के लोगों की मंशा है। वे गरीबों के वोट ले जाने के बाद उन्हें भूल जाते हैं।”
“कर्जमाफी के नाम पर कर्नाटक सरकार ने वोट मांगे थे। उन्होंने कहा था कि किसानों का कर्ज माफ करेंगे। लेकिन उन्होंने जनता को मूर्ख बनाया। किसानों पर उल्टे केस कर दिए। पुलिसवालों को भेजा। यही उनका तरीका है। ऐसे खिलाड़ियों का हिसाब बराबर करने का मौका आ गया है। यह किसानों तक लाभ पहुंचाने में अड़ंगे डाल रहे हैं। वे यह इसलिए नहीं कर रहे क्योंकि इसमें बिचौलियों का लाभ नहीं है।”


इसके बाद प्रधानमंत्री तमिलनाडु के कांचीपुरम जाएंगे। यहां सड़क, रेलवे और ऊर्जा क्षेत्र की कई विकास परियोजनाओं को उद्घघाटन करेंगे। मोदी वीडियो लिंक के जरिए चेन्नई के डॉ. एमजीआर ऑफ आर्ट्स कॉलेज में एमजी रामचंद्रन की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। MGR 1977 से 1987 के बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे थे।