17.6 C
New York
Friday, January 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news यूक्रेन से तीसरी फ्लाइट में 240 भारतीय सुरक्षित अपने वतन लौटे, ऑपरेशन...

यूक्रेन से तीसरी फ्लाइट में 240 भारतीय सुरक्षित अपने वतन लौटे, ऑपरेशन गंगा जारी है- विदेश मंत्री एस जयशंकर

5

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध जारी है. युद्ध के बीच भारत सरकार ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने का काम तेजी से कर रही है, बता दे की रविवार को यूक्रेन से तीसरी फ्लाइट भारत पहुंच चुकी है, तीसरी फ्लाइट में 240 भारतीय सुरक्षित अपने वतन पहुंचे हैं.

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘240 भारतीय नागरिकों के साथ ऑपरेशन गंगा की तीसरी फ्लाइट बुडापेस्ट (हंगरी) से दिल्ली पहुंच चुकी है.’रविवार सुबह ही यूक्रेन में फंसे 250 भारतीय नागरिकों को बुखारेस्ट (रोमानिया) से लेकर दूसरी उड़ान दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंची थी।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने बुखारेस्ट के रास्ते यूक्रेन से सुरक्षित निकाले गए भारतीयों का हवाईअड्डे पर स्वागत किया था। 

युद्ध प्रभावित यूक्रेन से अब तक कुल 709 भारतीय नागरिकों को निकाला गया है, जिनमें से 250 रविवार सुबह दिल्ली और 219 शनिवार शाम को मुंबई पहुंचे हैं।

ऑपरेशन गंगा जारी है। चौथी फ़्लाइट हमारे 198 भारतीयों को बुकारेस्ट से सुरक्षित दिल्ली लाने के लिए रवाना हो चुकी है।