17.6 C
New York
Thursday, January 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news स्टील फैक्टरी में कर्मचारियों पर मजदूर संघ के 100 लोगो ने किया...

स्टील फैक्टरी में कर्मचारियों पर मजदूर संघ के 100 लोगो ने किया हमला, कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त, 19 पुलिसकर्मी भी घायल

5

एजेंसी:-पालघर जिले के बोइसर कस्बे में स्थिति स्टील फैक्ट्री में कर्मचारियों पर मजदूर संघ के करीब 100 लोगों ने हमला कर दिया है। इसके बाद बीचबचाव में ही 19 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए है और कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए है।

पालघर की स्टील कंपनी में हुई हिंसक झड़प में 19 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए है और 12 वाहनों के साथ भी तोड़फोड़ की गई है। एक अधिकारी के मुताबिक यहां लेबर यूनियन के लगभग 100 लोगों ने ही कर्मचारियों पर हमला को कर दिया था। झड़प के बाद में पुलिस ने इस मामले में 27 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह फैक्ट्री पालघर जिले के बोइसर कस्बे में है।

घटना शनिवार की है जब फैक्ट्री परिसर में करीब 100 लोगों की भीड़ अचानक से घुस गई थी। इसके बाद में उन लोगों ने वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ में मारपीट को भी शुरू कर दी थी। पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस ने बीचबचाव का काम को शुरू किया था लेकिन उग्र भीड़ ने पुलिसवालों को भी नहीं बख्शा। पुलिस के वाहनों के साथ में तोड़फोड़ को की गई थी। मजदूर यूनियन के सदस्यों को काबू करने के प्रास में कई पुलिसवाले भी घायल हो गए थे।