17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Crime पुलिसकर्मी को दिव्यांग लड़की से कथित तौर पर छेड़खानी करने के आरोप...

पुलिसकर्मी को दिव्यांग लड़की से कथित तौर पर छेड़खानी करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार

7

कोलकाता। आपको बता दिया जाए कि कोलकाता के उल्टाडांगा इलाके में एक ऑटो रिक्शा के भीतर एक दिव्यांग लड़की से कथित तौर पर छेड़खानी करने के आरोप में शनिवार को एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक यह बताया गया आरोपी कोलकाता पुलिस के रिजर्व बल में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात है और उसके खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने भी खुलासा करते हुए बताया कि घटना तब हुई, जब पुलिसकर्मी एक ऑटो रिक्शा में पीड़िता और उसकी मां के साथ जा रहा था।