उत्तराखंड सरकार के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, शाम चार बजे राजभवन में लेंगे शपथ

2

 

त्रिवेंद्र सिंह रावत के कल  उत्तराखंड के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद  आज तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के 10वें मुख्यमंत्री चुने जाने का एलान हो गया है। यह प्रस्ताव विधानमंडल दल की बैठक में पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रखा जिस पर सर्वसम्मति से मुहर लगा दी गई। तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड की पहली अंतरिम सरकार में शिक्षा राज्य मंत्री रहे हैं। उन्हें संगठन का भी अनुभव रहा है।

नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर भाजपा विधानमंडल दल की प्रदेश भाजपा कार्यालय में होने वाली बैठक में राज्य से भाजपा के सभी सांसद भी मौजूद रहेंगे। इस बीच केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के देहरादून पहुंचने पर बीजापुर राज्य अतिथि गृह में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत ने स्वागत किया।

पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से सांसद तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के 10वें मुख्यमंत्री होंगे। बुधवार को देहरादून में भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में तीरथ सिंह रावत को सर्वसम्मति से विधानमंडल दल का नेता चुना गया। तीरथ का नेता चुना जाना सभी को चौंका गया, क्योंकि कि तीरथ को मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में आगे नहीं माना जा रहा था। केंद्रीय मंत्री निशंक, सांसद अजय भट्ट, त्रिवेंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज व राज्य मंत्री धन सिंह रावत मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शुमार किए जा रहे थे उनका नाम प्रमुख दावेदारों में शुमार नहीं किया जा रहा था। राज्य के 10वें मुख्यमंत्री के रूप में तीरथ सिंह रावत बुधवार शाम चार बजे राजभवन में शपथ लेंगे।

चार दिन की राजनीतिक हलचल के बाद केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात के बाद देहरादून लौटने पर मंगलवार शाम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके चलते हर किसी के मन में बस एक ही सवाल उठ रहा  था की उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा नया नेता चुनने के लिए बुधवार सुबह देहरादून में भाजपा विधानमंडल दल की बैठक बुलाई गई। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह व प्रदेश भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम मौजूद थे। बैठक में सभी सांसदों को भी बुलाया गया था।

उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी के अलावा पांचों लोकसभा सदस्य व राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल बैठक में शामिल हुए। इनमें हरिद्वार सांसद व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, पौड़ी गढ़वाल के सांसद तीरथ सिंह रावत, नैनीताल के सांसद अजय भट्ट व अल्मोड़ा के सांसद अजय टम्टा शामिल थे।