17.6 C
New York
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Crime जलालाबाद इलाके में आतंकवादियों ने किया हमला, सही समय में आकर सेना...

जलालाबाद इलाके में आतंकवादियों ने किया हमला, सही समय में आकर सेना ने बचाई लोगो की जान

5

एजेंसी:-जुल्फिकार अली ने शुक्रवार तड़के पर यहां सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच में हुई भीषण मुठभेड़ के बाद की भयावहता को याद करते हुए ही ये कहा की, ‘हमने सोचा था कि हम फिर कभी एक-दूसरे को सायद नहीं देख पाएंगे। सारी उम्मीद तो हम खो बैठे थे लेकिन सेना ने समय पर ही कार्रवाई की और हमें आकर बचा लिया।’

अली ने ये कहा कि भारी गोलीबारी हुई और ग्रेनेड से धमाके भी हुए थे और हमारे जिंदा बाहर आने की भी उम्मीद बहुत ही कम थी। घर की दीवारों और बाहर खड़े वाहनों के गोलियों से भी छलनी होने के बीच में ही वह अपने परिवार के साथ में एक घर के एक कोने में छिप गया। उसने ये कहा कि इस डरावनी स्थिति में सेना का एक दल भी घर में घुसा और भारी सुरक्षा के बीच में परिवार के प्रत्येक सदस्य को एक एक कर निकलना शुरू कर दिया।

अली ने ये भी दावा किया कि घनी आबादी वाले जलालाबाद इलाके में तड़के चार बजे के बाद ही मुठभेड़ शुरू हो गयी । उसने कहा, ‘सेना का दल हमें एक सुरक्षित स्थान पर ले गया और आज हम जिंदा हैं।’