17.6 C
New York
Thursday, February 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Crime चर्च के पादरी ने 11 वर्षीय बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस...

चर्च के पादरी ने 11 वर्षीय बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

6

बागपत। आपको बता दिया जाए कि बागपत जिले के चांदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित चर्च के पादरी द्वारा गांव की ही 11 वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आते देखा गया है। पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने खुलासा करते हुए बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शनिवार को पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार बच्‍ची साइकिल से चर्च गई थी और तभी पुजारी अल्बर्ट ने उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी ने मामले का खुलासा करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। हालांकि, लड़की ने घर पहुंचने के बाद अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी।

बता दिया जाए कि थानाध्‍यक्ष चांदीनगर जनक सिंह के अनुसार ‘पाक्‍सो’ कानून के साथ साथ अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।