17.6 C
New York
Sunday, January 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood फिल्म ‘साहो’ का गाना ‘साइको सईयां’ हुआ रिलीज।

फिल्म ‘साहो’ का गाना ‘साइको सईयां’ हुआ रिलीज।

2

फिल्म बाहुबली से नाम कमाने वाले सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म साहो रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म का नया गाना साइको सईयां रिलीज हो गया है। गाने में श्रद्धा कपूर और प्रभास एक क्लब में नाचते हुए नजर आ  रहे हैं। प्रभास ब्लैक ड्रेस में काफी र्स्माट लग रहे हैं वहीं श्रद्धा कपूर ने ग्रीन कलर की ड्रेस पहनी हुई हैं। प्रभास और श्रद्धा की फिल्म साहो का गाना कई भाषाओं में रिलीज किया गया है। वहीं प्रभास के साथ श्रद्धा की केमिस्ट्री कमाल की लग रही है।

गाने को तनिष्क बागची, सचेत टंडन और ध्वनि भानुशाली ने गाया हैइस गाने में प्रभास और श्रद्धा कपूर एक साथ डांस करते हुए बहुत अच्छे लग रहे हैं। प्रभास ने अपने फेसबुक पेज पर गाने का लिंक शेयर किया है।  साहो 2019 की  फिल्म है। इस फिल्म को देखने के लिए प्रभास के फैंस बेचैन हो रहें हैं। साहो  15 अगस्त को सिनेमा घरों में आ रही है। इसी दिन अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल भी रिलीज हो रही है और इसमे कोई शक नहीं कि बाहुबली खिलाडी़ कुमार पर  भारी पड़ सकते हैं।

सुजीत के डायरेक्टशन में बन रही स्पाई-थ्रिलर फ्लिक में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, अरुण विजय, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे और लाल लीड रोल में हैं। अब यह बात देखने वाली  है की प्रभास और अछय की टक्कर में फैंस किसको ज्यादा पसंद करते हैं।

रिपोर्ट प्रशांत मिश्रा 

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-