जानें क्या हैं स्तन कैंसर के घरेलू उपचार

1

 शरीर के किसी भी अंग में होने वाली कोशिकाओं की अनियंत्रित वृद्धि कैंसर का प्रमुख कारण होती है। शरीर की आवश्यकता के अनुसार यह कोशिकाएं बंट जाती है, लेकिन जब यह लगातार वृद्धि करती हैं तो कैंसर का रूप ले लेती हैं। इसी प्रकार स्तन कोशिकाओं में होने वाली अनियंत्रित वृद्धि ‘‘स्तन कैंसर’’ का मुख्य कारण है। कोशिकाओं में होने वाली लगातार वृद्धि एकत्र होकर गांठ का रूप ले लेती है, जिसे कैंसर ट्यूमर कहा जाता है।
स्तन कैंसर सबसे आम कैंसर में से एक है। स्तन कैंसर एक कांप्लेक्स बीमारी है जिसके होने के लिए कई फैक्टर, जैसे आनुवांशिक खान-पान और जीवन शैली जिम्मेदार होते हैं। चिकित्सा विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले समय में स्तन कैंसर से पीड़ित रोगियों की संख्या और भी तेजी से बढ़गी। हालांकि जीवन शैली में बदलाव करके स्तन कैंसर से काफी हद तक बचा जा सकता है।

तो आइए आज हम आपको बताते हैं स्तन कैंसर के कुछ घरेलू उपचारों के बारे में जिनसे आप ब्रेस्ट कैंसर से बच सकती हैं-

1. ग्रीन टी- एक गिलास पानी में हर्बल ग्रीन टी को आधा होने तक उबालें और फिर उसे पीएं। यह फायदेमंद होती है और इससे स्तन कैंसर का खतरा काफी कम हो जाता है।
2. अंगूर और अनार का जूस- रोजाना अंगूर या अनार का जूस पीने से स्तन कैंसर से बचा जा सकता है। इन दोनों फलों के जूस में कैंसर के सेल्स को मारने की क्षमता होती है, जिससे स्तन कैंसर का खतरा कम हो जाता है।
3. लहसुन- लहसुन में फ्लेवोन्स और फ्लेवोनोल्स जैसे एंटी बैक्टीरियल तत्व होते हैं।
4. हल्दी- हल्दी में करक्यूमिन नाम का तत्व होता है जो कि विभिन्न तरह के कैंसर को ठीक करने में सक्षम है।
5. टमाटर- टमाटर खाने से भी महिलाएं स्तन कैंसर से बची रह सकती हैं। टमाटर में लायकोपीन होता है जो कि एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है और कैंसर को बढ़ने से रोकता है।
6. पालक- पालक में एंटीऑक्सीडेंट ल्यूटिन होता है जो कैंसर से बचाने में सहायक है। हफ्ते में दो से तीन बार पालक खाना चाहिए।
7. ब्रोकली- ब्रोकली में कैंसर से लड़ने वाले तत्व पाए जाते हैं जो कि स्तन कैंसर के सेल्स की ग्रोथ को कम कर देते हैं।
8. अखरोट- अखरोट में बहुत से पोषक तत्व होते हैं जो स्तन कैंसर की ग्रोथ को कम कर देते हैं इसलिए अखरोट का रोज़ाना सेवन करना चाहिए।

9. ब्लूबेरी- ब्लूबेरी विटामिन और मिनरल से भरपूर होती हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट एलेजिक भी होते हैं जो स्तन कैंसर से बचाव करते हैं। ब्लूबैरी के साथ स्ट्रॉबेरी और ब्लैकबेरी भी बेहद फायदेमंद होती है।
10. नमक, सोंठ, शमी, मूली, सरसों और सहिजन के बीज सममात्रा में लेकर खट्टे छाछ में पीसकर स्तनों पर लेप करें। एक घंटे के बाद नमक की पोटली से 10-15 मिनट तक सेंक करें।
11. पोई के पत्तों को पीसकर पिण्ड बनाकर लेप करने तथा पत्तों द्वारा अच्छी तरह ढंककर पट्टी बांधने से शुरुआती अवस्था का स्तन कैंसर ठीक हो जाता है।

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-