17.6 C
New York
Thursday, January 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home सेहत जानिए मानसून की बारिश में बीमारी से बचने के उपाय…

जानिए मानसून की बारिश में बीमारी से बचने के उपाय…

4

  मानसून के आते ही लोगों का मन खुशी से झूम उठता है, लेकिन बारिश आते ही संक्रमण की वजह से बीमारियां बढ़ने लगती हैं। जैसे पेट दर्द, गेस, डायरिया इसके अलावा इस दौरान कब्ज की समस्या होना भी आम है। ऐसे में उबला पानी पी सकते हैं।

बारिश का आनंद लेने के साथ ही स्वास्थ्य संबंधी उपाय करना भी जरूरी है ताकि बीमारियों से बचा जा सके। मानसून के दौरान खान-पान पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। खानपान हल्का होना चाहिए ताकि पाचन तंत्र मजबूत रहे और पेट संबंधी बीमारियों से बचा जा सके।

मानसून के सीजन में बेसन और मैदे से बनी चीजों का सेवन कम करना चाहिए। मानसून के दौरान आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता जीतनी मजबूत होगी आप बीमारियों से उतना ही दूर रहेंगे। इसलिए अपने भोजन में अदरक, प्याज, हल्दी और मैथी शामिल करें ताकि रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो सके।

मानसून के दौरान हाई-फाइबर फूड का सेवन करना चाहिए। आप फलों का ज्यादा से ज्यादा सेवन कर सकते हैं। इससे आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। गेस की समस्या से बचने के लिए बाहर रेहड़ी-पटरी पर मिलने वाले भोजन के सेवन से एकदम बचें।

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-