17.6 C
New York
Thursday, February 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home सेहत जानें लहसुन से होने वाले फायदे….

जानें लहसुन से होने वाले फायदे….

4

: मौसम सर्दी का हो या गर्मी का लहसुन का सेवन हमारे लिए फायदेमंद होता है। लहसुन के फायदे के बारे में आप नहीं जानते होंगे लेकिन आपको बता दें कि लहसुन रामबाण का काम करता है। इसके फायदे के बारे में सिर्फ आयुर्वेद ही नहीं एलोपैथिक विशेषज्ञ भी बताते हैं।

इसी वजह से डॉक्टर भी लहसुन को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। जिन लोगों का खून ज्यादा गाढ़ा होता है। ऐसे लोगों के लिए भी लहसुन लाभदायक है। यह ब्लड क्लॉटिंग को रोकने के साथ ही खून को पतला करता है और रक्त प्रवाह को बढ़ाता है।

गर्भावस्था के दौरान लहसुन का नियमित सेवन (मां और शिशु) दोनों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। यह गर्भ के भीतर शिशु के वजन को बढ़ाने में मदद करता है। आपको बता दें कि लहसुन शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाता है, और कैंसर जैसे गंभीर बीमारी से लड़ने में शरीर की मदद करता है।

लहसुन के सेवन से शरीर में टी-सेल्स, फैगोसाइट्स, लिंफोसाइट्स आदि प्रतिरोधी तत्व बढ़ते हैं। इसके साथ ही शरीर की प्रतिरोधी क्षमता भी बढ़ती है। लहसुन के सेवन से किसी भी प्रकार के संक्रमण का प्रभाव शरीर को तुरंत नहीं होता है। लहसुन के सेवन से दांतों के दर्द में भी आराम मिलता है।

इसके लिए लहसुन को लौंग के साथ पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट को दांतों के दर्द वाले हिस्से पर लगा कर छोड़ दें। कुछ देर में आपको दर्द में आराम मिलेगा। लहसुन आपके दिल को फिट रखने में मदद करता है। हाइपरटेंशन और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को प्रतिदिन लहसुन खाना चाहिए।